बेटे को मां ने उतारा मौत के घाट , फिर गड्ढे में दफनाई लाश - CG Sandesh

बेटे को मां ने उतारा मौत के घाट , फिर गड्ढे में दफनाई लाश

बिहार। औरंगाबाद जिले से हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है जहां मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में एक मां ने अपने ही 15 साल के बेटे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने बेटे की लाश को घर में ही गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया। जब लाश से दुर्घंध आने लगी तब मामले का खुलासा हुआ।


शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद बंद पड़े घर को तत्काल सील कर दिया गया। फिर पटना से एफएसएल की टीम के आने के बाद घर में गड्ढा को खोदकर उसमें से किशोर की लाश निकाली गई। मामले में जब आरोपी महिला से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 3 महीने पहले इस महिला की 17 वर्षीय बेटी की भी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें