खल्लारी : चखना ठेला में अवैध शराब पिलाते एक व्यक्ति गिरफ्तार
खल्लारी पुलिस को 03 दिसम्बर 2022 को मुखबीर मोबाईल से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम खुटेरी रोड नदिया खड के पास अपने चखना ठेला में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपी कमलेश साहू पिता धनसिंग साहू उम्र 32 वर्ष साकिन तुसदा थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में 60 ml महुआ शराब भरी हुई कीमती 30/- रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें