सांप ने दो साल की बच्ची को डसा , बच्ची को आ गया गुस्सा, बच्च... - CG Sandesh

सांप ने दो साल की बच्ची को डसा , बच्ची को आ गया गुस्सा, बच्ची ने दांत से कर दिए दो टुकड़े

 सांप काटने की तमाम घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार ऐसा होता है जब बेडरूम या टॉयलेट (bedroom or toilet)में अप्रत्याशित तरीके से सांप दिख जाता है। दुखद तब होता है जब सांप (snake)किसी को डस लेता है। लेकिन तुर्की (Turkey)ने एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक छोटी बच्ची को सांप डस लेता है इसी गुस्से में वह लड़की सांप को उठाकर अपने दांत से उसके दो टुकड़े कर देती है।

दरअसल, यह घटना तुर्की के एक गांव की है। यह छोटी बच्ची दो साल की थी और अपने घर के एक कमरे में खेल रही थी तभी एक सांप उसके कमरे में पहुंच गया। यह बच्ची उस सांप को खिलौना समकझकर उससे खेलने लगी। इसी दौरान सांप ने बच्ची के होंठ पर काट लिया। इसके बाद बच्ची को गुस्सा आया तो उसने सांप को अपने दातों से काट लिया।


सबसे हैरानी की बात यह रही कि सांप की मौत हो गई क्योंकि बच्ची जे जब उसको अपने दांत से काटा तो सांप के लगभग दो टुकड़े हो गए थे। इसके बाद बच्ची के चेहरे पर कई जगह खून के निशान बन गए। हालांकि बच्ची बाद में रोने लगी। जैसे ही घर के लोगों ने और पड़ोसियों ने यह नजारा देखा, वहां हड़कंप मच गया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें