हाथी ने कबड्‌डी स्पर्धा से लौट रहे एक युवक को  रौंदा, मौत - CG Sandesh

हाथी ने कबड्‌डी स्पर्धा से लौट रहे एक युवक को रौंदा, मौत

रायगढ़। घरघोड़ा रेंज के टेंडानवापारा सर्किल में लोटान के नजदीक कबड्‌डी स्पर्धा से लौट रहे एक युवक को हाथी ने रौंद दिया। युवक को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंपा गया है। एसडीओ फॉरेस्ट मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि जितेन्द्र राठिया के सामने अचानक हाथी आने से वह घबराकर भागा, लेकिन बच नहीं सका। घटना की जानकारी मिलते ही रात मे स्टाफ मौक़े पर पहुंचे थे। टेंडानवापारा में लक्ष्मी पूजा पर कबड्‌डी स्पर्धा कराई गई थी।

 इसमें हिस्सा लेने टीम के साथ खरसिया के नंगोई गांव का जितेंद्र राठिया भी गया था। सेमीफाइनल राउंड मे हारने के बाद 4 दोस्त दो बाइक से टेंडा नवापारा से नंगोई लौट रहे थे। जितेंद्र के साथियों ने बताया कि रात 10 बजे लोटान के पास हाथी से उनका सामना हो गया। एक बाइक पर सवार दो लोग किसी तरह निकल गए। जितेंद्र जिस बाइक पर बैठा था, हाथी उसके नजदीक तक पहुंच गया था। बाइक चला रहे उसका दोस्त घबरा गया। जितेंद्र बाइक से उतर कर जान बचाने भागने लगा। हाथी ने उसे दौड़ाया और थोड़ी दूर में ही सूंड से उठाकर पटका और रौंद दिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें