पटेवा : घर के सामने लोगो को अवैध शराब पिलाते रंगे हाथ गिरफ्त... - CG Sandesh

पटेवा : घर के सामने लोगो को अवैध शराब पिलाते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटेवा पुलिस को 05 दिसम्बर 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पचरी में बलदेव घृतलहरे अपने घर के सामने आंगन में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस स्टाफ गवाह को साथ लेकर ग्राम पचरी में बलदेव घृतलहरे के घर के सामने आंगन में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा बलदेव घृतलहरे पिता रंजीत घृतलहरे उम्र 48 साल साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया.
जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष वजह सबूत में जप्त किया गया ।

आरोपी बलदेव घृतलहरे पिता रंजीत घृतलहरे उम्र 48 साल साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें