पटाखों से दुकान में लगी आग; लाखों का सामान जलकर खाक - CG Sandesh

पटाखों से दुकान में लगी आग; लाखों का सामान जलकर खाक

अंबिकापुर। अग्रसेन चौक स्थित प्लास्टिक के डिस्पोजल की दुकान में सोमवार रात आग लग गई। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। जिस दुकान में आग लगी वह बसंत होटल के सामने है।



लोगों ने बताया कि बसंत होटल में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें खूब आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान पटाखे की एक चिंगारी डिस्पोजल की दुकान पर जा गिरी और वहां आग लग गई। प्लास्टिक का सामान तेजी से जलने लगा। दुकान में पेपर प्लेट्स और दोना-पत्तल भी रखे हुए थे, वे सभी जलने लगे। लोगों की सूचना पर पहुंची 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें