7 लोगों ने मिलकर पत्थर-ईंट से युवक को उतारा मौत के घाट
बेंगलुरु में 7 लोगों ने मिलकर 1 युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला एक वीडियो भी सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात की है. पूरी वारदात में 3 महिला और 4 पुरुष शामिल हैं. वायरल हो रहे वीडियो में कुछ महिला और पुरुष बलप्पा नाम के एक युवक से पहले बात करते दिखाई दे रहे हैं. फिर उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है. देखते ही देखते झगड़ बढ़ जाता है.
फिर कुछ लोग उसे दबोचकर जमीन पर गिरा देते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक एक आदमी पत्थर उठाता है और युवक के सिर को कुचल देता है. फिर महिला और पुरुष मिलकर पत्थर और ईंट से लगातार उस पर वार करने लगते हैं.
अन्य सम्बंधित खबरें