बिलासपुर की जनता के चेहरे में आई खुशी,  सिटी बस सुविधा फिर श... - CG Sandesh

बिलासपुर की जनता के चेहरे में आई खुशी, सिटी बस सुविधा फिर शुरू

बिलासपुर। बिलासपुर में तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक बार फिर सिटी बस की सुविधा शुरू हो गई है. सिटी बस की सुविधा शुरू होने के बाद अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ज्यादा पैसा देकर सफर करने वालों को इससे राहत मिलेगी. सस्ते और आसानी से मिलने वाले बस सुविधा से लोगों के चेहरे में मुस्कान आ गई है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने वाले लोगों का कहना है कि अब तक उन्हें ज्यादा पैसे देकर ऑटो या अन्य साधनों में सफर करना महंगा पड़ता था, 

लेकिन सिटी बस सुविधा शुरू होने से उन्हें आसानी से बस मिल जाएगी. कम किराया देकर वो अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे. कोरोना काल के दौरान सिटी बस सुविधा बंद कर दी गई थी. लगातार इसे दोबारा शुरू करने नगर निगम प्रशासन प्रयास करता रहा था. लेकिन लंबे समय तक खड़े बसों में खराबी आने और ज्यादा पैसे खर्च होने की वजह से इसका ठेका कोई भी कंपनी लेना नहीं चाह रही थी. अब दोबारा नगर निगम के प्रयास से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सिटी बस सुविधा शुरू हो गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें