पिथौरा : बोरवेल ट्रक ने टाटा सफारी को मारी जोरदार ठोकर, एक क... - CG Sandesh

पिथौरा : बोरवेल ट्रक ने टाटा सफारी को मारी जोरदार ठोकर, एक की मौत, 04 घायल

पिथौरा क्षेत्र के कसीबाहरा मोड क्रासिंग एनएच 53 रोड के पास बोर ट्रक वाहन ने टाटा सफारी को मारी जोरदार ठोकर, एक की मौत, परिवार के अन्य 04 सदस्यों को लगी चोट, बोर ट्रक वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
शंभूभूषण अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पटनाग थाना पटनाग जिला बलांगीर उडिसा का मूल निवासी है. उसका इलेक्ट्रानिक का दुकान का संचालन करता है.

06 दिसम्बर को सुबह 10 बजे उसके बडे भाई शंकरलाल अग्रवाल एवं उसकी भाभी बिंदिया अग्रवाल, भतीजा राजदीप अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल के साथ वाहन टाटा सफारी क्रमांक OR 03 G 4258 में सवार होकर चालक उद्धव देव सभी निवासी पटनाग से रायपुर जा रहे थे कि करीबन दोपहर 01 बजे ग्राम कसीबाहरा की ओर से आ रही कसीबाहरा मोड क्रासिंग एनएच 53 रोड पर बोर वाहन ट्रक क्रमांक TN 34 Y 5299 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर टाटा सफारी वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से गाड़ी में सवार सभी लोगों को शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर आये थे.


जहां पार्थी के बडे भाई शंकरलाल अग्रवाल का गला कटने एवं गंभीर चोट लगने मृत्यु हो गया है एवं भाभी, दोनों भतीजा, चालक उद्धव देव को चोटें आई थी. जिसे प्राथमिक उपचार बाद रायपुर रेफर कर दिये है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोर वाहन ट्रक क्र TN34Y5299 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें