कका  ने फेमस पान सेंटर पहुंचकर लिया पान का स्वाद - CG Sandesh

कका ने फेमस पान सेंटर पहुंचकर लिया पान का स्वाद

रायपुर, 07 दिसम्बर 2022 / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरियाबंद के फेमस पान सेंटर में अचानक रुके और पान का स्वाद लिया। ज्ञात है कि कल जीवन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री बघेल को अपने पान सेंटर आने का न्योता दिया था।जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।




मुख्यमंत्री ने देवांगन की पान दुकान में बैठकर देवांगन और उनके परिवार से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे पुराने दिन याद आ गए ,जब इस तरफ आना होता तो जरूर आपके यहाँ पान खाता था।देवांगन विभिन्न प्रकार के पान बनाकर लोगों को खिलाते हैं। उनकी इस विशिष्ट शैली के कारण वे अनेकों प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजे गए हैं।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें