वंदे भारत ट्रेन छत्तीसगढ़ पहुंची , 11 दिसंबर को PM मोदी नागप... - CG Sandesh

वंदे भारत ट्रेन छत्तीसगढ़ पहुंची , 11 दिसंबर को PM मोदी नागपुर से दिखाएंगे हरी झंडी

बिलासपुर। एसईसीआर जोन के जोनल मुख्यायलय बिलासपुर में बुधवार देर रात वंदे भारत की पहली ट्रेन नागपुर से बिलासपुर पहुंची. संभावना जताई जा रही है आगामी 11 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी नागपुर से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।रेलवे की आगामी योजना देशभर में नई और अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन चलाने की है।



नागपुर से बिलासपुर तक साढ़े चार सौ किलोमीटर का सफर वंदे भारत ट्रेन सिर्फ साढ़े 5 घंटे में तय करेगी. ट्रेक को 130 किमी प्रतिघंटा की स्पीड के लिए अप्रूवल दे दिया गया है. बिलासपुर में वंदे भारत के रैक के मेंटनेंस( maintanence) के लिए यार्ड को भी तैयार किया गया है. ट्रेन के परिचालन के लिए रनिंग स्टाफ( running staff) और अन्य रेलवे कर्मियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें