पिथौरा : छड़ खरीदकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत
पिथौरा थाना क्षेत्र के NH-53 रोड पोटापारा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई है। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा में दाखिल कराया गया। हादसा बुधवार को तब घटित हुआ, जब दुकान से छड खरीदकर वापस घर के लिए लौट रहे थे. ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है.
संतोष ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बडगांव थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार (भाटापारा) का मूल निवासी है. खेती किसानी का काम करता है। 07 दिसम्बर को सुबह करीबन 06/00 बजे गांव के तरूण प्रधान के ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GU 7830 में बैठकर छड खरीदी करने के लिये पिथौरा आये थे.
ट्रेक्टर में पार्थी के पिता मंगलूराम ध्रुव एवं नरेश ध्रुव के साथ पिथौरा से छड घर ले जाते समय NH-53 रोड पोटापारा के पास तरूण प्रधान पिता ताराचंद प्रधान निवासी बडगांव के द्वारा अपने वाहन ट्रेक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्रेक्टर के ट्राली पलटने से ट्राली के झटका से मुंडी में बैठे पिताजी मंगलूराम ध्रुव के सिर में गंभीर किस्म का चोंट एवं नरेश ध्रुव के बायें पैर में चोंट लगा था.
जिसे शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर आये थे, डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर पार्थी के पिताजी मंगलूराम ध्रुव को मृत होना बताये एवं नरेश ध्रुव को प्राथमिक उपचार बाद रिफर किया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।