महिला की हत्या कर दफनाया शव, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिर... - CG Sandesh

महिला की हत्या कर दफनाया शव, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंजाब। लुधियान में एक महिला की हत्या कर उसके शव को दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का अपहरण करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


मामले में पुलिस ने कहा कि जसपिंदर कौर नाम की महिला के अपहरण के संबंध में प्राथमिकी के आधार पर मुख्य आरोपी परमप्रीत सिंह और भबनप्रीत सिंह सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव को दफना दिया गया। मृतक का शव बरामद किया गया है और मामले में जांच चल रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें