घर में इस हालत में मिला शव , बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत... - CG Sandesh

घर में इस हालत में मिला शव , बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या

जांजगीर-चांपा : जिले के चांपा थाना क्षेत्र के घोघरानाला में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और संदेहियों से पूछताछ कर रही है। बुजुर्ग महिला पाला बाई, पति की मौत के बाद अकेली रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला रेत कर हत्या करने की बात सामने आई है।


मौके पर पहुंची पुलिस

चांपा थाने के टीआई मनीष परिहार ने बताया कि बुजुर्ग महिला के पड़ोसी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कि बुजुर्ग महिला पाला बाई, खाट पर लेटी हुई है और किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी है। उन्होंने आगे बताया कि बुजुर्ग महिला पाला बाई, पति की मौत के बाद अकेली रहती थी। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और संदेहियों से पूछताछ कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें