इस मॉल में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

इस मॉल में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत

रूस की राजधानी मॉस्को के एक बड़े शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एमेरजेंसी मिनिस्ट्री के हेड सर्गेई पोलिटकिन ने बताया कि आग सुबह के 10 बजकर 45 मिनट पर लगी। जो देखते ही देखते लगभग 7,000 वर्ग मीटर के एरिया( area) में फैल गई। जिस पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

70 से ज्यादा फायर फाइटर्स( fire fighters) काम पर लगे




आग पर काबू पाने के लिए 70 से अधिक फायर फाइटर्स और 20 अग्निशमन ट्रकों को साइट पर भेजा गया था। सर्गेई पोलिटकिन ने बताया कि इमारत के डिजाइन के कारण आग को बुझाने में काफी परेशानी हुई।

जांच के लिए बनाई गई कमेटी

रूस की न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी थी कि आग की यह घटना साजिश भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई वीडियोज वायरल हो रही हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें