वंदे भारत ट्रेन का नंबर हुआ जारी, अब हो सकेगी टिकटों की बुकि... - CG Sandesh

वंदे भारत ट्रेन का नंबर हुआ जारी, अब हो सकेगी टिकटों की बुकिंग

बिलासपुर। मध्य भारत की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर रेलवे मंत्रालय ने जारी कर दिया है। जिसके बाद अब टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।साथ ही रेलवे प्रबंधन ने वंदे भारत ट्रेन के लिए स्टॉपेज व समय की घोषणा कर दी है। 130 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिली है। जिनमे से एक बिलासपुर से नागपुर तथा दूसरी नागपुर से बिलासपुर के बीच चलेगी।




ट्रेन का अगला पड़ाव 8.48 मिनट को दुर्ग होगा। यहां दो मिनट ठहराव के बाद 8.50 मिनट


ट्रेन सुबह 6.45 को बिलासपुर से छूटेगी फिर 8.01 मिनट पर रायपुर पहुँचेंगी। यहां दो मिनट स्टॉपेज के बाद 8.03 मिनट को रवाना हो जाएगी। ट्रेन का अगला पड़ाव 8.48 मिनट को दुर्ग होगा। यहां दो मिनट ठहराव के बाद 8.50 मिनट पर ट्रेन आगे रवाना हो जाएगी और अगले 17 मिनट की यात्रा कर राजनांदगांव पहुँचेंगी। 9.07 मिनट पर राजनांदगांव पहुँचने के बाद यहां ट्रेन का स्टॉपेज मात्र एक मिनट होगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें