8 माह के मासूम की मौत, मां भी घायल...जाने क्या है मामला  - CG Sandesh

8 माह के मासूम की मौत, मां भी घायल...जाने क्या है मामला

उत्तरप्रदेश। प्रतापगढ़ जनपद में जंगली बिल्ली के हमले में आठ महीने के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा पनी मां के बगल में सो रहा था इसी दौरान जंगली बिल्ली ने उसपर हमला कर उसके नोंच डाला। मां की चीख सुनकर बिल्ली भाग गई, लेकिन खून से लथपथ मासूम ने दम तोड़ दिया।

नगर कोतवाली के महुली निवासी अजय गौड़ राजस्थान में मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है। पांच बेटियों के बाद उसकी पत्नी उमा ने बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार देर रात उमा अपने आठ माह के बेटे राज को लेकर एक कमरे में अकेले सो रही थी। रात में दीवार के झरोखे से एक जंगली बिल्ली घुस आई। बिल्ली ने राज पर हमला कर दिया।



इस बीच हिंसक जंगली बिल्ली ने उमा पर भी हमला कर दिया। जिससे उसकी नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर बिल्ली भाग निकली, लेकिन वह भी घायल हो गई। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो बिस्तर पर मासूम राज को खून से लथपथ पड़ा देखा। आसपास के लोग भी पहुंच गए। तब तक मासूम की मौत हो गई थी। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें