कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद , हिमाचल प्रदेश में सुखविंद... - CG Sandesh

कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद , हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह ले रहे सीएम पद की शपथ

 कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद प्रतिभा सिंह भी शपथग्रहण समारोह में पहुंची हैं। वे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मंच पर मौजूद हैं।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लिए खुशी का दिन है। देवभूमि से केंद्र को संदेश गया है कि केंद्र और हिमाचल प्रदेश की सोच अलग है। चुनाव में कड़ा मुकाबला हुआ है लेकिन जीत कांग्रेस की हुई है। हमें अपनी जिम्मेदारी का अहसास है। एक साधारण परिवार से आने वाले कार्यकर्ता सुखविंदर आज सीएम बन रहे हैं। उन्हें जनसमर्थन और विधायकों का समर्थन भी है। ये सत्ता परिवर्तन नहीं, सोच का परिवर्तन है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें