खून से लथपथ मिली बच्ची , बाइक सवार दरिंदे ने किया दुष्कर्म - CG Sandesh

खून से लथपथ मिली बच्ची , बाइक सवार दरिंदे ने किया दुष्कर्म

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आरोपी दरिंदे ने बच्ची को नाश्ता कराने का झांसा देकर अपहरण किया और दुष्कर्म किया। बच्ची के अपहरण का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें बाइक सवार बच्ची को ले जाते कैद हुआ है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली 12 साल की बच्ची के माता-पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। माता-पिता के काम पर जाने के बाद बच्ची सब्जी मंडी के आसपास ही रहती थी। और लोगो से भीख मांगती थी। रोज की तरह शनिवार को बालिका के माता-पिता अपने काम पर चले गए। उनके जाने के बाद मासूम सब्जी मंडी के आसपास घूम रही थी और लोगों से भीख मांग रही थी। तभी एक बाइक सवार ने उसे नाश्ता करवाने का झांसा दिया। जिससे बालिका उसके साथ बाइक में बैठ कर चली गई। जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।


दोपहर करीब 1 बजे कुछ लोगों ने डायल 112 को सूचना दी कि सड़क किनारे खून से लथपथ एक बच्ची पड़ी हुई है। जिस पर डायल 112 में तैनात आरक्षक राजेश श्रीवास और चालक शशांक दास मौके पर पहुँचे। धापारा रेलवे पटरी की सुनसान जगह पर बच्ची रास्ते मे लहूलुहान पड़ी थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर गंभीर बालिका से पूछताछ की। घर का पता मिलने पर पुलिस के जवान उसे लेकर आए। खून से लथपथ होकर बालिका जब घर पहुंची उसकी हालत देखकर मां-पिता के होश उड़ गए। उन्होंने घटना के संबंध में अपनी बेटी से जानकारी ली। बच्ची ने कुछ ऐसी जानकारी दी जिससे उसके माता-पिता भी सकते में आ गए। इसके बाद डायल 112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अत्याधिक खून बह जाने के कारण गंभीर बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान एक संदेही को भी हुलिया मिलने के चलते हिरासत में लिया गया उससे पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। जाँच में जुटी पुलिस अलग-अलग जगहों से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकालने में जुटी हुई है। इसके अलावा मुखबिर से भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं इस मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी मिला है जिसमें एक बाइक सवार बच्ची को ले जाते दिखा है। बच्ची के गायब होने से लेकर मिलने तक के बीच वहां से गुजरने वाले लोगों की भी जानकारी पुलिस जुटा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें