नारायणपुर  : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, कुकर IED ... - CG Sandesh

नारायणपुर : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, कुकर IED भी किया गया ब्लाट

 नारायणपुर : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट भी किया। पुलिस जवानों के तरफ से जवाबी कार्रवाई होते देख नक्सली मौके से भाग निकले।


कुकर IED में किया ब्लास्ट

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं नक्सलियों ने कुकर IED भी ब्लास्ट किया। हालाँकि इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुई। वहीं जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग निकले।

IPS पुष्कर शर्मा ने की पुष्टि

 बता दें कि, मुठभेड़ के वक्त, डीआरजी और सीएएफ के संयुक्त बल सर्चिंग पर निकले हुए थे। इस दौरान ही मुठभेड़ हुई। IPS पुष्कर शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल मुठभेड़ वाले इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चला रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें