किसान की मौत, थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से गई जान - CG Sandesh

किसान की मौत, थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से गई जान

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बड़े हादसे में किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। यह घटना कांसाबेल थाने के सुजीबहार गांव की है। मृतक किसान के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।



जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कालेश्वर साय पिता सहल साय उम्र 56 वर्ष एक खेत से धान की मिसाई करके धान मिसाईं करने दूसरा खेत जा रहा था तभी रास्ते में थ्रेसर मशीन अनियंत्रित होकर पलटी खा गई और उसके नीचे किसान दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कासाबेल पुलिस ने घटना का मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें