दूसरे से बात करती थी नाबालिग गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने गला घो... - CG Sandesh

दूसरे से बात करती थी नाबालिग गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर ले ली जान

बिलासपुर।  जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की चरित्र शंका में जान ले ली है। दरअसल, युवक को लगता था कि लड़की किसी और से भी बात करती है, इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। बीते दिनों भी इसी बात के चलते विवाद होने पर प्रेमी ने गला दबाकर और पत्थर से सिर कुचलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया है। फिलहाल मामले में सिरगिट्‌टी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा का प्रेम प्रसंग लंबे समय से यश खुसरैल नामक युवक से चल रहा था। मगर कुछ समय पहले से यश नाबालिग के चरित्र पर शक करने लगा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान फिर से विवाद होने पर यश ने सिलपहरी के आस-पास नाबालिग का गला दबा दिया, जिसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं अगले दिन रविवार सुबह युवक थाने पंहुचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें