लापता युवक की डेम में मिली लाश, साथियों ने लगाया था ठिकाने…!... - CG Sandesh

लापता युवक की डेम में मिली लाश, साथियों ने लगाया था ठिकाने…!!

करंट तार की चपेट में आकर गई युवक की मौत के बाद साथियों ने डेम में फेंकी लाश…

रायगढ़:- धरमजयगढ़ अंचल से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है जिसमें चार दिनो से लापता हुए पोटिया निवासी युवक की लाश आज धरमजयगढ़ पुलिस ने रायगढ़ नगर सैनिक रेस्क्यू टीम की मदद से ओंगना के घुमनारा जंगल में स्थित एक डेम से बरामद की है।आपको बता दे की बीते दिनों पोटिया निवासी सुफल सिंह अपने दो साथियों के साथ जंगली जानवर के शिकार के लिए जंगल की ओर निकला था जिसके बाद से वह लापता था!


ज्ञात हो कि मृतक के परिजनों ने युवक के अचानक गायब की सूचना धरमजयगढ़ थाने में दी थी तो संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथी पंचराम से कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया की सुफल सिंह करंट की चपेट मे आ गया था जिसके बाद सुबह मृतक के साथी पंचराम और सुनील तिर्की दोनो मिलकर मृतक की लाश लकड़ी से उठाकर घुमानरा जंगल में स्थित पक्की डेम पर लेकर गए और मृतक के कमर में वजनी पत्थर बांधकर उसे डेम में फेंक दिया वहीं आज धरमजयगढ़ पुलिस नगर सेना के रेस्क्यू टीम की मदद से लाश को डेम से बाहर निकाली और आगे की कार्यवाही कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें