ड्राइवर काे आया  हार्ट अटैक , मौत - CG Sandesh

ड्राइवर काे आया हार्ट अटैक , मौत

जांजगीर। बुकिंग( booking) पर परिवार को कोरबा ले जाते समय नगर के अंबेडकर चौक के पास कार के ड्राइवर काे हार्ट अटैक आया और कार चलाते समय ही उसकी मौत( death) हो गई। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।



जानकारी के मुताबिक मस्तूरी निवासी वीरेंद्र कुमार मरकाम ने मस्तूरी के दशरथ तिवारी (46) की कार को किराए पर लेकर अपने परिवार के साथ कोरबा ( korba)जिले के भैंसमा में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। कार में वीरेंद्र कुमार मरकाम, उसकी पत्नी और दो बच्चे बैठे थे। उसी समय दशरथ तिवारी काे हार्ट अटैक आया और वह बेहोश होकर सीट पर ही गिर गया। अचानक ड्राइवर के बेहोश हो जाने के कारण कार में सवार लोगों के होश उड़ गए।

डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया

कार रुकने पर ड्राइवर दशरथ तिवारी को इलाज के लिए सीएचसी अकलतरा पहुंचाया गया। जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें