खौफनाक : बेटे ने पिता की हत्या कर 32 टुकड़े किए, फिर बोरवेल ... - CG Sandesh

खौफनाक : बेटे ने पिता की हत्या कर 32 टुकड़े किए, फिर बोरवेल में फेंका

कर्नाटक। एक बार फिर श्रद्धा वाकर हत्याकांड जैसा खौफनाक मामला सामने आया है। बागलकोट में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के 32 टुकड़े किए और उन्हें एक खुले बोरवेल में फेंक दिया। हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने JCB की मदद से बोरवेल को खुदवाकर बॉडी पार्ट्स को निकाला। आरोपी बिट्ठल कुलाली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


बताया जाता है कि 6 दिसंबर को 20 वर्षीय बिट्ठल का अपने 54 साल के पिता परशुराम कुलाल से गन्ने के खेत में पानी न डालने के कारण झगड़ा हुआ था। इस दौरान परशुराम ने अपने बेटे की पिटाई भी कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी बिट्ठल ने अपने पिता के सिर पर लोहे की रॉड मार दी, जिससे परशुराम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली है। बिट्ठल ने बताया कि उसका पिता हमेशा शराब के नशे में उसे पीटता था, उसे गालियां देता था, जिसे वह सहन नहीं कर पाया। मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा और पत्नी मारपीट के चलते ही पिछले कई सालों से अलग रह रहे हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें