झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, बैगा गिरफ्तार - CG Sandesh

झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, बैगा गिरफ्तार

मुंगेली। झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी बैगा काे पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने सिटी कोतवाली मुंगेली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।

 इसमें उसने बताया था कि उसे कुछ समस्या थी जिसके चलते वह अपने पति के साथ बछेरा निवासी बैगा जीवन लाल साहू के घर झाड़-फूंक से इलाज कराने गई थी। इलाज के नाम पर आरोपी बैगा जीवन लाल साहू ने उसके पति को बाहर बैठने के लिए कहा और महिला के साथ कमरे के अंदर दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। इस दौरान पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी जीवन लाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें