डीसीएम गाड़ी को बस ने को मारी टक्कर, 6 की मौत, 21 घायल - CG Sandesh

डीसीएम गाड़ी को बस ने को मारी टक्कर, 6 की मौत, 21 घायल

उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर बुधवार सुबह प्राइवेट स्लीपर बस की डीसीएम गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 21 अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों का सैफई मेडिल कॉलेज इलाज जारी है।


स्लीपर बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी। बस ड्राइवर को अचानक नींद आ गई जिसके चलते उसने आगे चल रही डीसीएम गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें