BREAKING : कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या - CG Sandesh

BREAKING : कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां कानून से बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली चला दी है। बताया जा रहा है कि सकरी बायपास के पास कार चालक को रोकर अंधाधुन फायरिंग की गई। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में कार रोक कर फायरिंग की। बदमाशों ने इस फायरिंग में एक कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।



जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सकरी बायपास के पास दिनदहाड़े गोली चली है। कार चालक को रोकर अंधाधुंध फायरिंग की गयी है। फिल्मी स्टाइल में कार रोककर हुई फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता और महामंत्री को गोली मारकर हत्या की गई है। इस खूनी खेल से इलाका दहशत में है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महामंत्री की हत्या की गई है। वहीं अज्ञात आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर खूनी खेल खेला गया है। घटना को लेकर बिलासपुर आईजी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मौके पर वो पहुंच रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए है और मामले की जांच की जा रही है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें