सांकरा : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दुर्घटन... - CG Sandesh

सांकरा : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दुर्घटनाग्रस्त शव मिलने से क्षेत्र में मची थी सनसनी

सांकरा थाना क्षेत्र में बड़े लोरम व सिंगारपुर के बीच सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है. चालक पर मामला दर्ज किया गया है.
प्रार्थी महेश मण्डावी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिटालखौली थाना धनोरा जिला कोंडागांव छ0ग0 का निवासी है. वह करीबन डेढ़ माह से तारण तरण टयूब बेल कंम्पनी पिथौरा में उसके गांव के मनीष मंडावी, महेश टेकाम, विनेस नाग एवं रमसु सलाम ग्राम करमरी थाना धनोरा जिला कोंडागांव के साथ काम करते है.

13 दिसम्बर 2022 को सिंगारपुर से काम कर वापस पिथौरा जा रहे थे, सुरेश मरापी मोटर सायकल हिरो एचएफ डिल्कस क्रमांक CG 06 GS 1413 में बैठकर बोर गाड़ी के पीछे पीछे आ रहा था, ग्राम बड़े लोरम के पास उसका इंतजार किये बहुत समय तक नही आने पर पीछे सिंगारपुर तरफ जाकर पता किये बड़े लोरम सिंगारपुर के बीच मोड़ के पास सुरेश मरावी ने अपना मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से खेत में मृत हालत में मिला मुंह चेहरे में चोट का निशान है खुन निकला हुआ है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक सुरेश मरापी के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें