भारतीय मूल के छात्र ने गोल्डन गेट ब्रिज से कूदकर की आत्महत्य... - CG Sandesh

भारतीय मूल के छात्र ने गोल्डन गेट ब्रिज से कूदकर की आत्महत्या

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लोकप्रिय गोल्डन गेट ब्रिज से कूद कर 16 साल के भारतीय मूल के एक अमेरिकी छात्र की मौत हो गई। छात्र की साइकिल, फोन और बैग ब्रिज से बरामद किया गया है। कहा जा रहा है छात्र ने बुधवार को ब्रिज से कूदकर सुसाइड किया है।

अमेरिकी कोस्टल गार्ड्स का कहना है कि ब्रिज से किसी व्यक्ति के छलांग लगाने की पुष्टि होने के बाद तुरंत तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया गया, जो तकरीबन दो घंटे तक चला। किसी भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र के गोल्डन ब्रिज से छलांग लगाने की यह चौथी घटना है।


गोल्डन गेट ब्रिज से हो रही आत्महत्याओं की घटनाओं को रोकने के लिए काम कर रही एक गैर-लाभकारी संगठन ब्रिज रेल फाउंडेशन के मुताबिक, पिछले साल गोल्डन ब्रिज से कूदकर 25 लोगों की मौत हो गई। 1937 में इस पुल के खुलने के बाद से सुसाइड के लगभग 2000 मामले दर्ज हो चुके हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें