गरियाबंद  : तबादला रुकवाने में भिड़े जिले के 45 शिक्षकों को ल... - CG Sandesh

गरियाबंद : तबादला रुकवाने में भिड़े जिले के 45 शिक्षकों को लगा झटका…

गरियाबंद : तबादला रुकवाने में भिड़े जिले के 45 शिक्षकों को झटका लगा है. तबादला रुकवाने किसी ने मां-बाप को बीमार बताया था तो कोई दुर्गम रास्ते का बहाना किया था. वहीं शासन ने कहा, नियमानुसार तबादला हुआ है. तीन दिवस के भीतर ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों पर निलंबन की कार्यवाही हो सकती है. डेढ़ माह पहले जिन 49 सहायक शिक्षकों का तबादला किया गया था वे आदेश को पहले कोर्ट में चुनौती दिया, फिर कोर्ट के निर्देश पर शासन के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत किया था. कुल 49 नामों में दिव्यांग श्रेणी के 4 सहायक शिक्षकों के अभ्यावेदन पर शासन ने उनके द्वारा बताए गए कारणों को जायज ठहराते हुए तबादला आदेश को निरस्त किया है,जबकि शेष 45 के मामले की सुनवाई कर गिनाए कारणों को तर्क संगत नहीं मानते हुए तबादला नीति के अनुरूप तबादला होना मानकर स्थानांतरित स्कूलों में शीघ्र ज्वाइन करने का निर्देश दिया है.


यह आदेश लोक शिक्षण संचनालय से 5 दिसंबर को ही विभागीय समन्वय समिति के उपसचिव द्वारा जारी कर दिया गया था. हालांकि जिले में आदेश मंगलवार को दोपहर बाद पहुंची. मामले की पुष्टि करते हुए डीईओ जीएस चौहान ने कहा कि समिति के निर्णय की कॉपी मुझे प्राप्त हुआ. केवल 4 सहायक शिक्षको के स्थानांतरण पर रोक लगी है. इन्हें छोड़कर बीइओ के माध्यम से सभी 45 सहायक शिक्षकों को आदेश भेज दिया गया है. जो आदेश की अवहेलना करेंगे आज से उनके वेतन कटौती की जाएगी. ज्वाइन नही किया तो आगे अनुशानात्मक कार्यवाही की जाएगी.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें