इस मामले  में 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - CG Sandesh

इस मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता आयी है पूंजीपथरा पुलिस द्वारा थाना तमनार अंतर्गत अंबुजा सीमेंट लिमिटेड गारे पलमा कोल माइन्स से बिना एंट्री कोयला लोड़ वाहनों को बाहर निकालकर कोयले को अवैध रूप से बिक्री करने के खेल में संलिप्त 6 आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें डिप्टी रेंजर भी शामिल है। आरोपियों से पुलिस ने 2 ट्रेलर वाहन जिसमें 8 लाख रूपये का कोयला जप्ती किया है, साथ ही साथ आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा दिया गया है.

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीतेदिनों तमनार अंतर्गत अंबुजा सीमेंट लिमिटेड गारे पलमा ५/8 कोल माइंस के सुरक्षा अधिकारी अभय मिश्रा ने थाना पूंजीपथरा सूचना देते हुए बताया कि कोल माइंस की सुरक्षा में लगी सिक्योरिटी गार्ड कंपनी एसआईएस के कर्मचारी बिना एंट्री कोयला लोड़ वाहनों को माइंस से निकालकर कोयला बेचा रहा है। बीते दिनों कोल माइंस से ट्रेलर क्रमांक- OD 15 S 3252 एवं OD 23 L 3899 से निकला कोयला पूंजीपथरा क्षेत्र के तमनार चौक पर खड़े होने की जानकारी मिली थी। इस संबंध में कोल माइंस के सुरक्षा अधिकारी के आवेदन पर थाना पूंजीपथरा में दोनों वाहन के चालक व सिक्योरिटी कंपनी एसआईएस के दो कर्मचारियों पर चोरी का अपराध दर्ज कर किया गया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें