भालुओं के किया हमला, रेंजर सहित आठ वनकर्मी घायल - CG Sandesh

भालुओं के किया हमला, रेंजर सहित आठ वनकर्मी घायल

अंबिकापुर( ambikapur) में आज भालुओं को बचाने की कोशिश में रेंजर सहित आठ वनकर्मी घायल हो गए । वहीं भालू के भी एक बच्चे की मौत हो गई। ये भालू जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए गए फंदे में फंस गए थे। वन विभाग की टीम इन्हें ट्रैंकुलाइज कर बचाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान भालुओं को होश आ गया और उन्होंने हमला कर दिया।



बता दे डांडगांव सर्किल के खोंदला पहाड़ पर गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने भालुओं के रोने की आवाज सुनी। इस पर वे ऊपर पहुंचे तो देखा कि मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ शिकारियों के लगाए फंदे में फंसी हुई थी। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में एसडीओ विजेंद्र सिंह ठाकुर, रेंजर सपना मुखर्जी( sapna mukharjee) सहित करीब 25 वनकर्मी मौके पर पहुंच गए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें