पिथौरा : खेत में लगे मोटर पंप की चोरी - CG Sandesh

पिथौरा : खेत में लगे मोटर पंप की चोरी

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम गड़बेड़ा के किसान मोहित राम बघेल के खेत में लगे मोटर पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया. शिकायतकर्ता मोहित राम के अनुशार उसने यह पंप 5 महीने पूर्व अपने घर से लगे खेत में लगाया था.

मोहित राम के अनुशार दिनांक 22-05-2018 की रात्रि को 9 बजे जब वह खेत में आया था उस समय तक वहां पंप लगा था. जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गया. मगर अगले दिन सुबह 6 बजे जब वह बोर चालू करने गया तो देखा की उसके खेत में लगा पंप गायब है.

जिसके बाद मोहित राम ने इसकी शिकायत पिथौरा थाने में की है. चोरी किये गए सामानों में सबमर्सिबल पंप, 07 नग प्लास्टिक पाईप और केबल वायर 160 फीट है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें