तेन्दूकोना :  हमारा ईंटा चोरी करते हो कहकर घर अंदर घुसकर की ... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : हमारा ईंटा चोरी करते हो कहकर घर अंदर घुसकर की मारपीट

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम डोंगाझर में हमारा ईंटा चोरी करते हो कहकर घर अंदर घुसकर मारपीट की है, जिससे प्रार्थीया को काफी चोटे आयी है.
प्रार्थीया सुमित्रा बाई पुलिस को बतायी कि वह ग्राम डोंगाझर में परिवार सहित निवास करते हुए खेती किसानी के साथ साथ घरेलू काम करती हैA 10 दिसंबर 2022 दिन शनिवार के शाम लगभग 05 बजे घर में बहु रामेश्वरी साहू के साथ रहकर घरेलू काम कर रही थी। उसी समय गांव के मुंगोबाई पाडे अपने लडकी हेमबाई पाडे पति घनश्याम पाडे को साथ लेकर जबरदस्ती उसके घर अंदर घुस कर ईंटा चोरी किये हो कहकर एक राय होकर अश्लील गाली गुफ्तार करते जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये. जिसे देख सुनकर प्रार्थीया की बहु रामेश्वरी साहू एवं पडोसी सनत राम पाडे एवं उसकी पत्नि श्रीमती सुकमत बाई पाडे बीच बचाव किये.

जिससे मुंगोबाई एवं हेमबाई अपने घर चले गये. श्रीमती मुंगोबाई एवं हेमबाई के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने से प्रार्थीया के बायें गाल, बाये भुजा, बाएं हाथ की कलाई एवं सिर में तथा मुंह की नीचे भाग की एक दांत में चोट आने से टुट गई है। घटना दिनांक को सुचना डायल 112 को देने पर घटना स्थल में उपस्थित आने से ईलाज हेतु CHC पिथौरा में भर्ती हुई थी.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें