कार की आमने-सामने टक्कर , कांग्रेस नेता की कार सड़क हादसे का ... - CG Sandesh

कार की आमने-सामने टक्कर , कांग्रेस नेता की कार सड़क हादसे का शिकार

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तिफरा ओवरब्रिज में तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक कार कांग्रेस नेता व इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खान की थी। पुलिस के अनुसार फिरोज खान अपने दोस्त चंदन सिंह व साहिल जायसवाल के साथ तिफरा तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार फिरोज का छोटा भाई वसीम खान चला रहा था।


तिफरा ओवर ब्रिज के पास जैसे ही कार पहुंची राजीव गांधी चौक की ओर से आ रही कार के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। कांग्रेस नेता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में पहुंच कर दर्ज कराई है।मिली जानकारी के मुताबिक आई टेन कार का ड्राइवर शराब के नशे में धुत्त था। आई टेन कार का नंबर दिल्ली पासिंग है। ड्राइवर को चोट आई है। मामले की जांच में सिविल लाइन पुलिस जुटी हुई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें