ट्रेन की चपेट में आकर 3 की मौत  - CG Sandesh

ट्रेन की चपेट में आकर 3 की मौत

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे एक युवती और दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोगों की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस मामले में युवकों के परिजनों का कहना है कि दोनों को रील बनाने का शौक नहीं था पता नहीं वे तीनों वहां कैसे पहुंचे।


इस पूरे मामले में डीसीपी इराज राजा ने बताया कि रात करीब 9 बजे थाना मसूरी पर रेलवे स्टेशन मास्टर के जरिए खबर मिली थी कि कल्लू गढ़ी रेलवे ट्रैक पर एक ट्रेन से तीन लोग टकरा गये हैं। पुलिस ने जब मौके पर पहुंच जांच की तो एक य़ुवक के टूटे हुए फोन के आधार पर तीनों की शिनाख्ती हो पाई। मृतकों में नदीम (23), उसकी पत्नी जैनब (20) और शकील (30) शामिल है तीनों मोबाइल फोन पर वीडियो बना रहे थे।

इसी दौरान वे दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गये और तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस पूरे मामले में नदीम के भाई वसीम ने कहा कि नदीम सामान लेने के लिए घर से गए थे लेकिन पूरी रात वह घर वापस नहीं लौटे। उन्होंने उसके फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं मिला। गुरूवार को सुबह उन्हें नदीम के दोस्त शकील के परिजनों से हादसा होने की जानकारी मिली है। वसीम ने बताया कि उनके भाई को वीडियो रील्स बनाने का कोई शौक नहीं था। वह खुद अचंभे में है कि वह वहां क्यों गया?




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें