बसना : लंच ब्रेक के नाम पर काम बंद कर देते हैं बैंक के कर्मचारी
RBI कहता है सभी कर्मचारी एक साथ नहीं जा सकते लंच पर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बसना शाखा में लंच ब्रेक के दौरान कोई भी कर्मचारी काउंटर पर मौजूद नहीं होते है. कर्मचारी एक साथ लंच के लिए चले जाते हैं, जिससे ग्राहकों को आधे घंटे इंतजार करना पड़ता है. जबकि नियमों के मुताबिक ऐसा नहीं किया जा सकता.
RBI ने एक RTI के जवाब में बताया था कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिना लंच ब्रेक के सेवाएं देना बैंकों से अपेक्षित है. बैंक अधिकारी एक-एक करके लंच कर सकते हैं. इस दौरान नॉर्मल ट्रांजेक्शन चलते रहना चाहिए. अधिकतर पब्लिक सेक्टर के बैंकों में लंच टाइम का बोर्ड लगा दिया जाता है. लंच के नाम पर ग्राहक घंटों इंतजार करते हैं. जबकि नियमों के मुताबिक ऐसा नहीं किया जा सकता. काउंटर पर कस्टमर्स को अटेंड करने के लिए हमेशा कोई न कोई होना चाहिए.
अन्य सम्बंधित खबरें