ED ने अभिनेत्री को  भेजा समन, इस मामले में होगी पूछताछ - CG Sandesh

ED ने अभिनेत्री को भेजा समन, इस मामले में होगी पूछताछ

मुंबई, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर मुश्किल में पड़ गई हैं. ED ने टॉलीवुड ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस को समन भेजा हैं और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया हैं. आपको बता दें कि रकुल प्रीत इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने बेहद कम वक्त में लोगों के दिल में अपनी अदायिकी की एक अलग जगह बनाई है. रकुल ने छोटे से एक्टिंग करियर के दौरान कई बड़े अभिनेताओं के साथ भी काम कर लिया है.



इससे पहले भी बीते सितंबर में रकुल प्रीत ED के सामने पेश हुई थीं. अब एक बार फिर से उन्हें ड्रग्स मामले में 19 दिसम्बर को ईडी के दफ्तर में पेशी देनी होगी. इसके पहले भी ईडी की ओर से कई तेलगू सितारों से पूछताछ की जा चुकी है. ये दूसरी बार है जब रकुल को ईडी ने समन किया है.

यही नहीं, रकुल प्रीत से ईडी ने साल 2021 में भी पूछताछ की थी. खबरों की मानें तो इस बात उनसे मामले के कथित मनी-लॉन्ड्रिंग पहलू पर पूछताछ की जाएगी. मालूम हो कि, टॉलीवुड ड्रग रैकेट का के बारे में 2 जुलाई साल 2017 को खुलासा हुआ था. उस दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक म्यूजिशियन केल्विन मस्कारेनहास और दो अन्य लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद जब जांच हुई तो उनके कब्जे से 30 लाख रुपए की ड्रग्स जब्त की गई थी.

जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया था कि वो फिल्मी हस्तियों, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और यहां तक कि कुछ कॉर्पोरेट स्कूलों के छात्रों को ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं. टॉलीवुड की कुछ मशहूर हस्तियों के मोबाइल नंबर कथित तौर पर उनकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में बरामद हुए थे.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें