स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी , दो छात्रों की मौत, डेढ़ दर्ज... - CG Sandesh

स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी , दो छात्रों की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

प्रयागराज: जौनपुर के कांति देवी पब्लिक स्कूल के बच्चों को टूर के लिये प्रयागराज जा रही एक टूरिस्ट बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन छात्र घायल हो गये। घायल बच्चों को लोगों की मदद से इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल भेजा गया। सभी बच्चे पिकनिक मनाने के लिये प्रयागराज जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक जौनपुर के परमालपुर स्थित श्रीमती क्रांति देवी जनता विद्यालय के बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस सुबह करीब 10 बजे प्रयागराज वाराणसी मार्ग पर हंडिया के भेस्की गांव के पास हादसे का शिकार हुई। बताया जाता है कि बाइक सवार दो युवकों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बस सड़क पर पलट गई। 

यह बस प्रतापगढ़ में मनगढ़ धाम और आनंद भवन के लिए शनिवार सुबह रवाना हुई थी। तेज रफ्तार में बस पलटने से बच्चों की चीख-पुकार मची तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे। घटना की सूचना पर हंडिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। बच्चों को तत्काल इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रयागराज के एसीपी अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि सैदाबाद क्षेत्र में हाईवे पर एक बस का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में 2 की मृत्यु हो गई है, दोनों छात्र थे। पुलिस और प्रशासन द्वारा उपचार के लिए लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें