मिनी बस ने कार को मारी टक्कर, चालक की मौत… - CG Sandesh

मिनी बस ने कार को मारी टक्कर, चालक की मौत…

गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश से एक दिलदहला देने वाला खबर आ रही है। विजय नगर सेकटर-9 के पास शनिवार सुबह (बीते दिन) गलत दिशा से आ रही कार को एक तेज रफ्तार मिनी बस ने टक्कर मार दिया। जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गईं वहीं बस में सवार 8 लोगों को चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती किया गया है।

बता दें कि एसएचओ विजयनगर अनीता चौहान ने बताया कि करीब 2 बजे हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने पोलो कार चला रहे दिवाकर चटर्जी‌ 29 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ के मुताबिक मिनी बस में बैठे 8 लोगों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों को स्वजन अलग-अलग अस्पताल ले गए हैं। दिवाकर चिरंजीव विहार सेक्टर-8 में रहते थे। आशंका है कि दिल्ली की ओर से लौटते समय दिवाकर रास्ता भटक गए और डीएमई पर आगे की तरफ चले गए। इसका एहसास होने पर वह विपरीत दिशा में लौटने लगे। एसएचओ का कहना है कि फिलहाल कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें