जांजगीर-चांपा : अवैध देशी परिवहन करने वाले एक आरोपी को पुलिस... - CG Sandesh

जांजगीर-चांपा : अवैध देशी परिवहन करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल में अवैध शराब परिवहन कर रहा है जिस पर अकलतरा पुलिस के द्वारा सिंचाई कालोनी के सामने तहसील रोड अकलतरा में घेरा बंदी कर रेड किया गया जहाँ आरोपी रामनारायण हरवंश को पकड़कर उसके कब्जे से 39 नग 180 मिली वाली देशी प्लेन शराब शीलबन्द कुल 7.020 लीटर एवं एक मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को दिनांक ब17 12.22 को न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे,प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप आरक्षक प्रशांत चंद्रा एवं विवेक ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें