दो साल का बच्चा निगल गया बैटरी, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान - CG Sandesh

दो साल का बच्चा निगल गया बैटरी, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

केरल। तिरुवनंतपुरम में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बच्ची को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। बच्चे की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसका एक्सरे और अल्ट्रासाइंड किया तो चौंक गए। पता चला कि बच्चे ने रिमोट की बैटरी गलती से निगल ली थी। सर्जरी के बाद बच्चे के पेट से बैटरी निकाली गई।


टीवी के रिमोट में इस्तेमाल होने वाली पांच सेंटीमीटर लंबी और डेढ़ सेंटीमीटर चौड़ी बैटरी को बच्चे ने खेलते समय निगल लिया। उसे सांस लेने में दिक्कत हुए। माता-पिता ने पाया कि टीवी का रिमोर्ट खुला पड़ा था और बैटरी गायब थी। उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि क्या हुआ।

डॉक्टरों ने कहा, बच्चे ऋषिकेश को उसके माता-पिता पहले अपने घर के पास एक स्थानीय अस्पताल में ले गए थे, उसके बाद यहां ले आए। जब हमने सुना कि क्या हुआ है, हमने तुरंत ऑपरेशन थियेटर को अलर्ट किया और बच्चे को एनेस्थीसिया दिया। करीब 20 मिनट में उनके पेट से बैटरी निकाल ली गई। अगर समय की थोड़ी देरी होती, तो बड़ी मुश्किल हो जाती। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक 2 साल के बच्चे के पेट से एंडोस्कोपी के माध्यम से टीवी रिमोट की बैटरी निकाली।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें