सरकारी खजाने में सेंध, 77 लाख के गबन मामले में व्याख्याता सस... - CG Sandesh

सरकारी खजाने में सेंध, 77 लाख के गबन मामले में व्याख्याता सस्पेंड, दो पर FIR दर्ज

बिलासपुर। व्याख्याता को गबन के मामले में डीपीआई ने निलंबित कर दिया है। व्याख्याता पीएल कुर्रे पर आरोप था कि 22 अलग-अलग देयकों में एरियर्स की कुल 77 लाख की राशि निकाली गई और बिलासपुर के बचत खाता और जीपीएफ खाता में जमा कराया गया। इस मामले में डीपीआई ने व्याख्याता को निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले में बिल्हा थाने में व्याख्याता सहित 2 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच करेगी। भ्रष्टाचार का ये पूरा मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा का है।

No Image


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें