पिथौरा : घर अंदर घुंसकर महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : घर अंदर घुंसकर महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत सांई मंदिर के पीछे मनिहारी दुकान चलाने वाली महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्रतिमा सिंह पुलिस को बताया कि वार्ड नं 14 सांई मंदिर के पीछे पिथौरा में रहती है. मनिहारी दुकान चलाती है. 20 दिसम्बर 2022 को प्रात: 08 बजे दुकान खोलकर बैठी थी कि करीब 12 बजे वार्ड नं 15 पिथौरा में रहने वाला मंजीत उर्फ मोनू अजमानी शराब के नशे में आया और दुकान के सामान को बिखेर दिया और चला गया.


प्रतिमा सिंह सामान को व्यवस्थित कर एवं दुकान को बंद करके शाम 07 बजे अपने घर चली गई थी कि करीबन 07.15 बजे को मोनू जबरन उसके घर अंदर घुसकर तेरा बेटा कहां है बुला बोला तो प्रार्थिया बोली वो नही है बाहर से अभी घर नही आया है कि बिना सोचे समझे मोनू ने उसे मां बहन की अश्लील गाली गालौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं उसकी बहू रिंकू झगडा छुडाने के लिये आयी तो उसे भी अश्लील गाली गलौच करते हुए तू कौन होती है छुडाने वाली कहकर जान सहित मारने की धमकी दिया एवं बुला किसको बुलाती है कहकर चिल्लाते हुए घर से भाग गया. उसके द्वारा मारपीट करने से उसके बांये हाथ एवं बांये आंख के पास चोंट लगा है. घटना को देवेन्दर सिंह, कविता कौर, तरनजीत कौर एवं आसपास के लोग देखे है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 452-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें