लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - CG Sandesh

लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी को कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ठग ने यूरोफोर्ब्स अप्लिसेज कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर शहर के व्यापारी से 5 लाख की ऑनलाइन ठगी की थी।

मार्च 2022 में शहर के व्यापारी विवेक बंसल के मोबाइल पर यूरोफॉर्ब्स अप्लायंसेज की फ्रेंचाइजी देने का मैसेज आया। मैसेज देखने के बाद उस मोबाइल नंबर पर जानकारी लिया, तब उन्हें झांसा दिया गया कि फ्रेंचाइजी लेने पर कमीशन के रूप में मोटी रकम मिलेगी। जिस पर वह लालच में आ गया। विवेक बंसल ने फ्रेंचाइजी लेने के लिए अलग अलग किस्त में उनके बताए बैंक अकाउंट में करीब 5 लाख भेज दिए। रुपए देने के बाद फ्रेंचाइजी नहीं मिलने पर विवेक ने संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर रकम वापस मांगी। इस पर ना तो फ्रेंचाइजी दी और ना ही रुपये वापस लौटाए।


तारबाहर थाने में जाकर विवेक बंसल ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ठगी करने वाले युवक की तलाश में लगी हुई थी, इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली में है। पुलिस के सहयोग से दिल्ली के गांधीनगर में रहने वाले वाहिद अली को गिरफ्तार किया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें