दुनिया को चिकन टिक्का मसाला की रेसिपी देने वाले शेफ अली अहमद... - CG Sandesh

दुनिया को चिकन टिक्का मसाला की रेसिपी देने वाले शेफ अली अहमद का निधन

नॉनवेज खाने के शौकीन लोगों चिकन टिक्का मसाला काफी पसंद होता है। नॉनवेज प्रेमी इसे चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस रेसिपी का श्रेय किसे जाता है। कहा जाता है कि इसे पहली बार स्कॉटलैंड के शेफ अली अहमद ने बनाया था। इसलिये चिकन टिक्का मसाला की रेसिपी का आविष्कार करने का क्रेडिट इन्हें ही दिया जाता है। लेकिन आज यानी 22 दिसंबर को स्कॉटिश शेफ अली अहमद का 77 साल की उम्र में निधन हो गया।

अली अहमद ने 1970 में पहली बार चिकन टिक्का मसाला बनाया था। दरअसल, 1970 में एक ग्राहक की शिकायत के बाद उन्हें चिकन टिक्का मसाला बनाने का आइडिया आया। चिकन टिक्का मसाला पहली बार उनके ही रेस्तरां में बनाया गया था जब एक ग्राहक ने चिकन टिक्का खाते वक्त सॉस ऑर्डर किया और कहा कि चिकन टिक्का काफी ड्राई (सूखा) है।


जब ग्राहक ने चिकन टिक्का के ड्राई होने की शिकायत की तब अली अहमद ने चिकन टिक्का को योगर्ट, क्रीम और मसालों के सॉस में पकाना शुरू किया। ऐसे चिकन टिक्का मसाला का अविष्कार हुआ और देखते ही देखते चिकन टिक्का मसाला दुनियाभर में मशहूर हो गया। 2009 में एक न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में अली अहमद ने बताया था कि चिकन टिक्का मसाला ग्राहकों के स्वादानुसार बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को हॉट करी के साथ खाना पसंद नहीं होता था इसलिए चिकन टिक्का मसाला को योगर्ट और क्रीम से बने सॉस के इस्तेमाल से बनाया जाता है।

अली अहमद असलम पाकिस्तान के पंजाब इलाके में पैदा हुए थे। बाद में वह अपने परिवार के साथ ग्लासगो चले गए। उन्होंने 1964 में ग्लासगो के पश्चिमी छोर में अपना शीश महल खोला। अली अहमद के निधन की खबर उनके स्कॉटलैंड के ग्लासगो स्थित इसी शीशमहल रेस्तरां द्वारा दी गई।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें