आत्मघाती बम धमाके में एक पुलिसकर्मी की मौत, 6 लोग घायल - CG Sandesh

आत्मघाती बम धमाके में एक पुलिसकर्मी की मौत, 6 लोग घायल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती बम धमाके में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। जबकि चार पुलिसकर्मी समेत 6 घायल हो गए। बम धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है।


इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में शुक्रवार को एक कार में आत्मघाती धमाका हुआ है। इस्लामाबाद पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस अधिकारी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया। कार रुकते ही उसमें बैठे शख्स ने खुद को धमाके में उड़ा लिया। धमाके में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। घायलों में चार पुलिसकर्मी और दो नागरिक शामिल हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें