लापता किसान की कुएं में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आ... - CG Sandesh

लापता किसान की कुएं में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूरजपुर। जिले के करंजी इलाके में बीते चार दिनों से लापता किसान का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस भी मामले को संदिग्ध मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पूरा मामला करंजी पुलिस चौकी के खरसुरा गांव का है। जहां रामू यादव 5 दिन पहले अपने घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने करंजी पुलिस चौकी में रामू की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। वहीं तभी आज सुबह ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांव की कुएं में एक व्यक्ति की लाश है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।



मृतक की शिनाख्त रामू यादव के रूप में की गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें