भीषण सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मौत - CG Sandesh

भीषण सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मौत

उत्तर सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवान मारे गये। सेना ने यह जानकारी दी। चत्तेन से सुबह रवाना होकर थांगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले में शामिल एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे का शिकार हुआ ट्रक सेना के तीन गाड़ियों के काफिले का हिस्सा था। यह काफिला शुक्रवार सुबह चटन से निकला था और जेमा के रास्ते थंगू की ओर बढ़ रहा था।

सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। चार घायलों को खाई से निकालकर हेलिकॉप्टर की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "उत्तरी सिक्किम में सड़क हादसे के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से "गहरा दुख" हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"


अन्य सम्बंधित खबरें